दल्ली राजहराबुधवार 27 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541चिखलाकसा में नेहा माथुर का दरियादिली भरा समर कैंप नगर पंचायत चिखलाकसा में माथुर परिवार की बहू नेहा माथुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का रविवार को समापन हुआ। खास बात यह रही कि प्रशिक्षण के साथ-साथ रेसिन आर्ट, बॉटल आर्ट, क्ले आर्ट जैसी कलाओं की महंगी सामग्री भी माथुर परिवार ने खुद निःशुल्क उपलब्ध कराई।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260526-WA0008.mp4 समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कुंती देवांगन ने कहा, “दल्ली राजहरा में तो समर कैंप होते हैं, लेकिन चिखलाकसा में जिस दरियादिली से माथुर परिवार ने आयोजन किया, वह मिसाल है। 35 महिलाओं-बच्चियों ने कला सीखी और उन्हें एक भी सामान लाने की जरूरत नहीं पड़ी। घर में जगह देना और महंगी किट फ्री देना, इससे बड़ी महानता नहीं हो सकती।” उन्होंने बहुमुखी प्रतिभा डॉ. शिरोमणि माथुर सहित पूरे परिवार को धन्यवाद दिया और अगले साल भी कैंप लगाने का अनुरोध किया।20 से 24 मई तक चला कैंप, मांग पर 1 दिन और बढ़ा https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260526-WA0033.mp420 मई से 24 मई तक चले इस ग्रीष्मकालीन शिविर में रेसिन आर्ट, बॉटल आर्ट, पेन होल्डर, क्ले आर्ट, कैंडल आर्ट, मिरर आर्ट सिखाई गई। प्रशिक्षार्थियों की मांग पर शिविर एक दिन बढ़ाया भी गया। खेलों में भी दिखाया दम । कैंप में हुए खेलों में चंचल साहू प्रथम, दिशिका कुकरेजा एवं जपसीन भाटिया द्वितीय तथा योगिता, खुशी एवं पहल तृतीय रहीं। सभी को पुरस्कार दिए गए।प्रशिक्षक नेहा माथुर बोलीं: ‘कला सब तक पहुंचे यही मकसद’ नेहा माथुर ने बताया, “गर्मी की छुट्टी में बच्चे समय बर्बाद कर देते हैं। धन के अभाव में कई कला सीख नहीं पाते। मेरा मकसद था कि जो मैंने सीखा, उसे निःस्वार्थ बांटूं। हमने सभी को उनकी बनाई सामग्री घर ले जाने की छूट भी दी, ताकि वे और बेहतर कर सकें।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260526-WA0034.mp4दादी सास डॉ. शिरोमणि माथुर ने कहा: ‘बहू ने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाई’ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित लेखिका डॉ. शिरोमणि माथुर ने कहा, “माथुर परिवार सामाजिक कार्य और साहित्य में नाम कमा चुका है। आज बहू नेहा ने कला का नाम भी जोड़ दिया। 6 दिन निःस्वार्थ प्रशिक्षण देकर उसने परंपरा आगे बढ़ाई है।”विशेष अतिथि समापन पर निरुपमा माथुर, अनीता जैन और विनीता बाफना विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। (प्रशिक्षक नेहा माथुर) Spread the lovePost navigationबालोद जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 65 लाख रुपए क्रेटा वाहन सहित आरोपी पकड़ा। ‘नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे’: दल्ली राजहरा में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि..!