दल्ली राजहराबुध वार 27 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541“‘नेहरू ने रखी थी विकास की नींव”:– रति राम कोसमा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।‘शिक्षा-उद्योग-विज्ञान की नींव नेहरू ने रखी’: रतिराम कोसमा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा, “पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनकी दूरदर्शी सोच, मजबूत विदेश नीति और लोकतांत्रिक मूल्यों से भारत को विकास की मजबूत नींव मिली। आज देश में शिक्षा, उद्योग, वैज्ञानिक संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों के रूप में जो विकास दिखता है, उसकी आधारशिला नेहरू जी ने ही रखी थी।”इन्होंने भी किया संबोधित सभा को नगर पालिका के छाया अध्यक्ष रवि जायसवाल, जिला महामंत्री युवराज साहू, इंटक नेता अभय सिंह, ब्लॉक महामंत्री के. ईश्वर राव, श्रीनिवास राव, पार्षद प्राची सिंहा, रोशन पटेल, सूरज विहार मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह एवं अजय छाजेड़ ने संबोधित किया।कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति रही कार्यक्रम में प्रवीण शर्मा, अनूप कुमार, सुदामा शर्मा, रमेश कुमार सिंहा, कृष्णा यादव, विजय जोगदंड, दिनेश उर्वासा, अजय ‘बंटी’ नन्हारे, महेंद्र ‘अप्पू’, लक्ष्मण शर्मा, धीरपाल नेताम, आसाराम साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन ब्लॉक सचिव नितेश बामेश्वर ने किया।Spread the lovePost navigationचिखलाकसा में नेहा माथुर का दरियादिली भरा समर कैंप: 35 महिलाओं-बच्चियों को निःशुल्क सिखाई कई आर्ट..! ‘लू से मौत तक हो सकती है’: आयुर्वेदाचार्य डॉ. टी.के. सिन्हा ने बताए बचाव के 7 रामबाण उपाय