दल्ली राजहराशनिवार 30 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541“गोल्ड लाए तो वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट पक्का”: 1 से 4 जून तक उत्तराखंड में महामुकाबला, दल्ली मार्शल आर्ट क्लब छाया लौह नगरी दल्ली राजहरा के 12 फाइटर अब उत्तराखंड के हल्द्वानी में छत्तीसगढ़ का परचम लहराएंगे। 1 से 4 जून तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली राष्ट्रीय मुएथाई प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।छत्तीसगढ़ दल में दल्ली का दबदबा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से लगभग 30 खिलाड़ी, 3 रेफरी और 3 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। गर्व की बात ये है कि इनमें से 12 खिलाड़ी, 2 अंतरराष्ट्रीय रेफरी और 1 राज्य रेफरी अकेले दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब से हैं।10 बेटियां, 2 बेटे – सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में ठोकेंगे तालदल्ली से चयनित 12 खिलाड़ियों में 10 बालिकाएं और 2 बालक शामिल हैं। ये सभी सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में रिंग में उतरेंगे।ये हैं लौह नगरी के 12 योद्धा ट्विंकल टांडिया, तनुश्री मीना, मृणालिनी बनसारे, कप्सा गुप्ता, वर्षा निर्मलकर, सिद्धि निर्मलकर, हिमानी डड़सेना, साधिके दुबे, सोनम साहू, सिमरन सिंह, आदित्य झा और हर्ष देवांगन छत्तीसगढ़ की जर्सी में मुकाबला करेंगे।रेफरी में भी दल्ली अव्वल अंतरराष्ट्रीय रेफरी के तौर पर सुश्री हरबंस कौर और प्रणव शंकर साहू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वहीं राज्य रेफरी वाणी राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा में शामिल होंगी। खास बात ये कि सभी खिलाड़ी, रेफरी और अधिकारी दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब से जुड़े हैं।जीते गोल्ड तो सीधे वर्ल्ड चैंपियनशिप इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। यानी हल्द्वानी का गोल्ड सीधे विदेश का टिकट दिलाएगा।लौह नगरी ने दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों के चयन पर दल्ली राजहरा के गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है। यह जानकारी दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के संचालक एवं छत्तीसगढ़ एमेच्योर मुएथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने दी।Spread the lovePost navigationसमझौतावादी नीति के खिलाफ मजदूरों की बगावत से जन्मा CITU, जिसने 17 राष्ट्रीय हड़तालों से बदल दी भारत की श्रमिक राजनीति डोमेन्द्र के ऑलराउंड खेल से चमकी इंडियन रेलवे: खेलबो राजहरा को 13 रन से हराकर जीता खिताब ।