दल्ली राजहरामंगलवार 02 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 सेकंड हैंड मोबाइल, शराब-गांजा के नशे के लिए बनाई थी लूट की प्लानिंग ।नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार, लुट की रकम ₹11,370 रुपए बरामद । सब्जी मंडी के शौचालय में बाथरूम गए युवक को चाकू दिखाकर 25 हजार रुपए लूटने वाले नाबालिग समेत दो आरोपियों को बालोद पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने सेकंड हैंड मोबाइल की उधारी, शराब, गांजा और नशीली गोली के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से चाकू जब्त कर 11,370 रुपए बरामद कर लिए हैं। क्या है पूरा मामला?30 मई 2026 की सुबह 9:30 बजे ग्राम रेंगनी निवासी डोमेश्वर पटेल अपनी TVS मोटरसाइकिल CG 24 P 4861 से 25 हजार रुपए नगद लेकर सब्जी मंडी बुधवारी बाजार बालोद सब्जी खरीदने आया था। मंडी के पीछे सुलभ शौचालय के बाथरूम में जाते ही दो लड़के पीछे-पीछे घुस गए। दरवाजा अंदर से बंद कर एक आरोपी ने लोहे का धारदार चाकू डोमेश्वर के पेट में टिका दिया। मां-बहन की गालियां देते हुए बोला – रूपए हमे दो नहीं तो जान से मार दूंगा`। 3-4 थप्पड़ मारकर जेब से पूरे 25 हजार रुपए लूटकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाईपीड़ित की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 127(2), 296, 115(2), 351(3), 309(6), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। SP योगेश पटेल के निर्देश पर ASP मोनिका ठाकुर और SDOP बोनीफॉस एक्का के मार्गदर्शन में टी आई शिशुपाल सिन्हा ने विशेष टीम बनाई। सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य और सउनि सुरज साहू की टीम ने चंद घंटों में आरोपियों को दबोच लिया।नशे के लिए बनाया लूट का प्लान पूछताछ में आरोपी सोमेश ध्रुवे उर्फ दाउ 27 वर्ष ने कबूला कि सेकंड हैंड मोबाइल की उधारी चुकाने और शराब, गांजा, नशीली गोली के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए लूट-पाट की योजना बनाई। सब्जी मंडी में आम खरीदते समय सोमेश ने डोमेश्वर के पास ज्यादा रुपए देख लिए थे। जैसे ही डोमेश्वर शौचालय गया, सोमेश ने साथी कमल ठाकुर 26 वर्ष को बाहर निगरानी पर लगाया। खुद नाबालिग साथी के साथ बाथरूम में घुसकर चाकू की नोक पर वारदात की। नाबालिग ने ही डोमेश्वर की जेब से 25 हजार निकाले। गिरफ्तार आरोपी 1. सोमेश ध्रुवे उर्फ दाउ पिता मूल शंकर ध्रुवे, उम्र 27 वर्ष, वार्ड क्र. 06 शिव मंदिर गली पाण्डेपारा बालोद2. कमल ठाकुर पिता मंगल सिंह ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, वार्ड क्र. 05 हीरापुर रोड पाण्डेपारा बालोदसहित एक नाबालिग तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।Spread the lovePost navigation2-3 जून 1977 के शहीद मजदूरों की स्मृति में निकली बाइक रैली, शहर में गूंजा संघर्ष और शहादत का संदेश..! “राष्ट्रीय आम महोत्सव” में बलजीत सिंह औजला को मिले 13 अवार्ड, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा – “बालोद जिले का गौरव”