दल्ली राजहरामंगलवार 02 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 2 जून को छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ एवं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के बैनर तले 2-3 जून 1977 के ऐतिहासिक मजदूर संघर्ष और शहीदों की स्मृति में मंगलवार को एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से उन मजदूर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने श्रमिक अधिकारों, सम्मानजनक जीवन और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था।ज्ञात हो कि वर्ष 1977 में आंदोलनरत मजदूरों पर तत्कालीन शासन-प्रशासन द्वारा दमनात्मक कार्रवाई करते हुए 2 जून की रात और 3 जून की दोपहर पुलिस फायरिंग कराई गई थी। इस गोलीकांड में बालक सुदामा, अनुसुईया बाई सहित कुल 11 मजदूर साथियों ने शहादत दी थी। यह घटना छत्तीसगढ़ के मजदूर आंदोलनों के इतिहास में आज भी अन्याय और दमन के विरुद्ध संघर्ष की एक अमिट गाथा के रूप में दर्ज है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260602-WA0045.mp4शहीद दिवस के सांकेतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित बाइक रैली शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ एवं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा कार्यालय से प्रारंभ हुई। रैली शहीद वीर नारायण सिंह चौक, मेन रोड, पेट्रोल पंप चौक, गुप्ता चौक, फौव्वारा चौक (नियोगी चौक), श्रमवीर चौक, जैन भवन चौक तथा माइंस ऑफिस चौक से होकर पुनः कार्यालय परिसर पहुंची। रैली के दौरान मजदूरों और युवाओं ने शहीदों के संघर्ष को याद करते हुए एकता, अधिकार और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस बाइक रैली कार्यक्रम में माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके, सुरेन्द्र साहू, राजाराम बरगद,रामचरण नेताम, नारद, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक लाल ठाकुर,बिहारी लाल ठाकुर, तिलक, महेश, श्रवण, राजा, मोहनू,सभी पदाधिकारि और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि 2-3 जून 1977 की शहादत केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि मजदूर वर्ग के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई की प्रेरणा है। शहीदों के बलिदान ने पूरे छत्तीसगढ़ में श्रमिक चेतना को नई दिशा दी और संगठित संघर्ष की ताकत को स्थापित किया।संगठन ने बताया कि वर्ष 1978 से लगातार प्रत्येक वर्ष 2-3 जून को “शहीद दिवस-शपथ दिवस” के रूप में मनाया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 3 जून 2026 को दल्लीराजहरा स्थित छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ एवं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा कार्यालय परिसर में 49वें शहादत दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से मजदूर, किसान, युवा, महिलाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ, बुद्धिजीवियों ,पत्रकार साथियों को शामिल होने का आव्हान किया है।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के ‘पावर हब’ जेडी ऑफिस परिसर की बदहाली: पानी, शौचालय, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..? बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सब्जी मंडी में चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट के आरोपी को 24 घंटे में दबोचे..!