दल्ली राजहरा
बुधवार 03 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
सीएमओ सीमा बख्शी बोलीं – पथ विक्रेताओं को वित्तीय समावेश से जोड़ना मकसद
 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दल्ली राजहरा के शहरी पथ विक्रेताओं को अब 15 हजार से 50 हजार तक का लोन आसानी से मिलेगा। नगर पालिका ने इसके लिए 5 जून से 24 जून तक 6 जगहों पर लोक कल्याण मेला लगाने का फैसला किया है। 
पहला लोन 15 हजार, दूसरा 25 हजार, तीसरा 50 हजार
 मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को पहले चरण में 15 हजार, समय पर भुगतान करने पर दूसरे चरण में 25 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार तक का लोन देने का प्रावधान है। इस अभियान का उद्देश्य पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों और असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेश, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ना है।
कहां-कहां लगेगा कैंप ।
5 जून नगर पालिका कार्यालय के पास सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक
10 जून जैन भवन चौक, वार्ड क्रमांक 22 सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक
12 जून छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक
17 जून दुर्गा मंच के पास, वार्ड क्रमांक 20 सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक
23 जून भारतीय स्टेट बैंक सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक
24 जून वीर नारायण सिंह चौक, वार्ड क्रमांक 10 सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक ।
सीएमओ की अपील: शिविर में आएं, योजना का लाभ उठाएं  
सीएमओ सीमा बख्शी ने नगर पालिका क्षेत्र के सभी पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला शिविर में आकर अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाएं। इससे ठेले, रेहड़ी, फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों को अपना काम बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!