दल्ली राजहरा
गुरुवार 04 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
“पुष्प नहीं, जनसेवा है सच्ची श्रद्धांजलि” 1977 के 11 मजदूर शहीदों का बलिदान सामाजिक न्याय की प्रेरणा । :- निर्मल पटेल (पार्षद वार्ड क्रमांक 11 दल्ली राजहरा )
2/3 जून 1977 के ऐतिहासिक दल्ली राजहरा मजदूर शहादत दिवस पर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद निर्मल पटेल ने अनोखे अंदाज में शहीदों को नमन किया। उन्होंने रक्तदान कर 11 शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि सिर्फ फूल चढ़ाने से नहीं, समाज हित के काम करने से दी जाती है।

रक्तदान महादान, शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाना है मकसद   
रक्तदान के दौरान पार्षद निर्मल पटेल ने कहा – 2/3 जून 1977 को अपने अधिकारों और सम्मानजनक जीवन की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए मजदूरों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। रक्तदान महादान है, इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। शहीदों की स्मृति में किया गया यह कार्य उनके संघर्ष, त्याग और जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है।

 

शहीदों का बलिदान सिर्फ इतिहास नहीं, प्रेरणा का स्रोत । 
पार्षद पटेल ने कहा कि दल्ली राजहरा के मजदूर आंदोलन के 11 शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह श्रमिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और संघर्ष की प्रेरणा का अमिट स्रोत है। दल्ली राजहरा का मजदूर आंदोलन देश के श्रमिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा दी।
याद रहे: 2/3 जून 1977 की वो काली रात और दोपहर 
  गौरतलब है कि 2/3 जून 1977 को दल्ली राजहरा में मजदूरों के आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में 11 श्रमिक शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष शहादत दिवस मनाया जाता है और विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक तथा जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!