दल्ली राजहरा
गुरुवार 11 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग के पदाधिकारियों ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। भोजन अवकाश में सौंपे गए इस ज्ञापन में मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिए की गई घोषणाओं को तत्काल लागू करने की मांग की गई है।
केंद्र से डीए, राज्य में इंतजार क्यों?
संघ ने कहा कि राज्य के विद्युत मंडल, न्यायिक सेवा अधिकारी और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को केंद्र की तिथि 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है, लेकिन प्रदेश के करीब 4.50 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। संघ ने मांग की कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से डीए और डीआर दिया जाए तथा डीए एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए।

6 सूत्रीय मांग पत्र में ये प्रमुख मांगें । 
1. महंगाई भत्ता: केंद्र की तिथि से 2% डीए और एरियर्स जीपीएफ में समायोजन।
2. कैशलेस इलाज: बजट सत्र में घोषित कैशलेस चिकित्सा सुविधा के नियम तत्काल जारी हों।
3. अवकाश नगदीकरण: सेवानिवृत्ति पर 240 दिन के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नगदीकरण।
4. नियमितीकरण: संविदा, दैनिक वेतनभोगी, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित कर मध्यप्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा दी जाए।
5. एल.बी. संवर्ग: शिक्षक एल.बी. संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त लाभ दिए जाएं।
6. अनुकंपा नियुक्ति: अनुकंपा नियुक्ति की 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त की जाए।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश चटर्जी शिक्षक फेडरेशन, प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, जिला सचिव शिवदयाल धृतलहरे, संयोजक शिक्षा विभाग सुखेन्द्र देवांगन, संयोजक पशु चिकित्सा विभाग सुरेश साहू, जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ पंकज राठौर, जिलाध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ मोतीराम खिलाड़ी, धर्मेन्द्र देशमुख, डी एस भारद्वाज, राकेश सिंह, अशोक गुप्ता, निर्मला रात्रे, संजय साहू, चतुर यादव, प्रवीण रात्रे, जुवेल लकड़ा, वेदप्रकाश, यशवंत साहू, रविकांत परगनिहा, अनिल दुबे, राहुल सिरमौर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!