दल्ली राजहरा
बुध वार 10 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 

 स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नपा दल्ली राजहरा में मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई (नमस्ते) योजना अंतर्गत वेस्ट पिकर्स और स्वच्छता कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सुरक्षा, सम्मान और स्वरोजगार : नमस्ते का मूल मंत्र
मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीमा बक्शी ने बताया कि नमस्ते योजना का उद्देश्य वेस्ट पिकर्स, सीवर-सेप्टिक टैंक सफाई कर्मियों और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों को प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सामाजिक सम्मान देना है। योजना के तहत सभी कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण यानी पीपीई किट के साथ पूर्ण रूप से मशीनीकृत ढंग से कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस पहल से स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छ भारत मिशन की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, जिससे शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। योजना का लक्ष्य कार्य कुशलता बढ़ाना, शून्य मृत्यु दर सुनिश्चित करना और मैन्युअल स्कैवेंजिंग को पूरी तरह समाप्त करना है।
प्रशिक्षण से दक्षता, दक्षता से आत्मनिर्भरता
नमस्ते योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित है। इसके तहत स्वच्छता कर्मचारियों को न केवल प्रशिक्षित किया जाता है बल्कि उनका कौशल विकास कर स्वरोजगार के अवसर भी दिए जाते हैं। योजना दैनिक कार्यों के प्रति विशेष दक्षता, सुरक्षा, पात्रता और सहायता पहुंचाने पर केंद्रित है।

इनकी रही उपस्थिति 
कार्यशाला में नपा दल्ली राजहरा के स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, स्वच्छता प्रभारी सतीश चंद्राकर, पीआईयू विक्रांत साहू, काम फाउंडेशन के संचालक जयंत कुमार, समस्त सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!