दल्ली राजहराशुक्रवार 12 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 भारतीय राष्ट्रीय इस्पात, धातु, धातु खान सेवाएँ और इंजीनियरिंग कर्मचारी संघ की कार्यसमिति बैठक में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अभय सिंह को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय 25-26 अगस्त 2025 को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में लिया गया।बैठक में संगठन के विस्तार और कार्यक्षेत्र को व्यापक बनाने सहित कई अहम फैसले लिए गए। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां और चुनाव भी संपन्न हुए। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी, महासचिव रघुनाथ पांडेय और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह की सहमति से अभय सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के बाद दल्ली राजहरा स्थित यूनियन कार्यालय में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अभय सिंह का भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रिय योगदान से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और मजदूर हितों के लिए प्रभावी कार्य होंगे।सम्मान समारोह में भूपेन्द्र कुमार दिल्ली वार, तिलक राम मानकर, दिनेश कांत, लखन बक्शी, प्रवीण शर्मा, संजय रावत, तेजेन्द्र प्रसाद, अब्राहम वर्गीस, सागर विश्वास, गौतम वर्मा, रसिया राम, संतोष घराना, सुशील ताम्रकार, उन्नीकृष्णन, योगराज ठाकुर, दिनेश उर्वसा, यासिर फारूखी, रंजीत परगनिया, विवेक यादव, राजू विनायक, गौरीशंकर, मनोज कुमार, चंद्रकांत मेश्राम, रंजय शेखर नेताम, इमरान, आत्माराम, सूरज, प्रदीप कुमार, शेष अल्बर्ट, मोनू, कोमल, लोकेश, के.डी. रेड्डी, आशीष संजय, कमल कांत, यात्री कुमार, मनीराम, सलमान खान, खिलेश, दिलीप कुमार, धीरज कुमार, राघवेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationश्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डांस ओलंपियाड 2026 में विजय बोरकर सम्मानित..। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन ने दिवंगत श्रमिकों को दी श्रद्धांजलि : सुरक्षा मानकों पर उठाए सवाल ।