दल्ली राजहराशुक्रवार 12 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक द्वारा मंगलवार को यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में यूनियन के पूर्व पदाधिकारी स्व. चंद्र बलि यादव के साथ दल्लीराजहरा में कार्य के दौरान जान गंवाने वाले श्रमिकों और विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हुई औद्योगिक दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता यूनियन पदाधिकारियों ने दिवंगत श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उपस्थित सदस्यों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में इनकी रही उपस्थिति सभा में यूनियन अध्यक्ष अभय सिंह, भूपेन्द्र कुमार दिल्लीवार, तिलक राम मानकर, दिनेश कांत, लखन बक्शी, प्रवीण शर्मा, संजय रावत, तेजेन्द्र प्रसाद, अब्राहम वर्गीस, सागर विश्वास, गौतम वर्मा, मौर्या संतोष घराना, वी.के. पटले, रिंकू सिंह, रसिया राम, प्रमोद गुप्ता, सुशील ताम्रकार, राजू विनायक, गौरीशंकर, मनोज सिंह, उन्नीकृष्णन, योगराज ठाकुर, फारूखी, रंजीत परगनिया, अनूप यादव, शेखर नेताम, चंद्रकांत मेश्राम, रंजय शेखर नेताम, आत्माराम, सूरज, प्रदीप कुमार, शेष अल्बर्ट, मोनू, कोमल, लोकेश, संजय, कमल कांत, यात्री कुमार, मनीराम, सलमान खान, खिलेश, दिलीप कुमार, धीरज कुमार, राघवेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationअभय सिंह बने भारतीय राष्ट्रीय इस्पात संघ के राष्ट्रीय सचिव : दल्ली राजहरा में हुआ भव्य सम्मान ..! छत्तीसगढ़ समन्वय समिति की बैठक में रोजगार-संस्कृति पर मंथन : राजहरा में 6 मिलियन क्षमता का प्लांट खोलने बीएसपी को देंगे ज्ञापन..!