दल्ली राजहरागुरुवार 18 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 फेसबुक रिल्स देख बहक गया आरोपी। खाता, ATM, सिम लेकर हरियाणा भेज दिए। बालोद पुलिस ने दबोचाhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260617-WA0059.mp4 खाता दो, हर महीने 5,000 दूंगा … ये विज्ञापन नहीं, झांसा था। फेसबुक रिल्स पर आए इस लालच में फंसकर ग्राम कोरगुड़ा के 4 लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। आरोपी पुरानिक देवांगन, 34 वर्ष ने प्रेम सिंह देवांगन, सोहन लाल तारम, डोमन और किसुन देवांगन को लालच देकर इंडियन ओवरसीज बैंक बालोद ले गया। वहां 800-800 रु जमा करवा कर खाते खुलवाए। खाते में लिंक करने के लिए उसने सबका नया सिम भी खरीद लिया।खाता खुलते ही बैंक से मिले ATM कार्ड, पिन और नया सिम आरोपी अपने पास रख लिया। बाद में इन 4 खातों में अज्ञात लोगों ने 6,31,256 रुपये जमा कर निकाल लिए। धोखाधड़ी का शक होते ही बैंक ने सभी खाते सीज कर दिए। शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 285/2026 धारा 318(4) BNS` दर्ज हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रिल्स पर दिखे नंबर 9303757275 पर बात की थी। उसके कहने पर उसने ATM व सिम कोरियर से हरियाणा के पलवल भेज दिए थे। पुलिस ने आरोपी से पासबुक व Vivo मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस की चेतावनीनिरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ने कहा, `कोई भी व्यक्ति, खाता, ATM, सिम या OTP पैसों के लालच में किसी को न दे। सोशल मीडिया पर चलने वाले ऐसे झांसे साइबर ठगी के नए तरीके हैं।आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम की भूमिका सहारणीय रही, निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. योगेश सिन्हा, आरक्षक लक्ष्मण साहू, और आरक्षक बनवाली साहू।Spread the lovePost navigationयुवाओं के भविष्य और राजहरा के अस्तित्व के लिए प्रस्तावित पायलट प्लांट जल्द करें शुरू : जन विकास कल्याण समिति कुआंगोंदी के शाला प्रवेश उत्सव में ‘शत वृक्षम अभियान’ का शुभारंभ, नव प्रवेशियों को मिली ‘वृक्ष मित्र’ की उपाधि !