दल्ली राजहराबुध वार 17 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा में बीएसपी के प्रस्तावित 6 लाख मैट्रिक टन के पायलट प्लांट को जल्द शुरू करने जन विकास कल्याण समिति के द्वारा आईओसी राजहरा मुख्य महप्रबंधक श्री गहरवार को ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन में जनविकास कल्याण समिति द्वारा बताया गया कि राजहरा के भविष्य एवं राजहरा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के रोजगार हेतु दिनांक 12/06/2026 को पायलट प्लांट के हस्तांतरण के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल रैली निकाला गया था ।आंदोलन था रोजगार की कमी से घटती आबादी और पलायन रोकने का , युवाओं के तथा राजहरा के भविष्य को बचाने का , ज्ञात हो कि आंदोलन में व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी एवं परिवहन संघ ने भी अपना संपूर्ण समर्थन प्रदान किया था । आंदोलन करने वाले जन विकास कल्याण समिति के द्वारा जल्द से जल्द इस पायलट प्लांट को राजहरा में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए सभी के हित में अतिशीघ् शुरू करने हेतु ज्ञापन सौंपा है ।विशाल मोटवानी ने इस अवसर पर कहा कि राजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रोजगार न होने से लगातार लोग पलायन करने को मजबूर हैं , इसका बड़ा कारण है शासन से प्राप्त हर योजना और रोजगार के माध्यम को अधिकारियों के द्वारा हस्तांतरण करना , अब इस 6 लाख मीट्रिक टन के पायलट प्लांट से राजहरा एवं आस पास के गांव के लोगों को रोजगार मिलना है जिससे उनका तथा राजहरा का विकास होगा और पलायन रुकेगा , सभी के हित हेतु जल्द प्लांट शुरू करना ही सही है ।Spread the lovePost navigationवार्ड 26 की नगर पालिका अध्यक्षएवं वार्ड पार्षद ने बस्ती में किया निरीक्षण, पेयजल समस्या जल्द होगी दूर । बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता महीने के 5 हजार का लालच देकर 4 लोगों के बैंक खाता हड़पने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ..!