दल्ली राजहरामंगल वार 23 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 (बरसात भी नहीं रोक पाई भूमि पूजा )https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260622-WA0100.mp4ग्राम अरमुरकसा में स्थित 50 वर्ष प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु, ग्रामवासी, गणमान्य नागरिक एवं प्रमुख यजमान श्री पुरुषोत्तम नायक एवं श्रीमती भोमिन बाई नायक, श्री संजय बैस एवं श्रीमती मंजू बैस ( जनपद सदस्य) तथा श्री पवन गंगबोइर एवं श्रीमती करुण गंगबोइर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं श्री हनुमान जी के पूजन के साथ हुआ। विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भूमिपूजन एवं हवन सम्पन्न कराया गया। उपस्थित जनों ने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे ग्राम की आस्था एवं विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के अंतर्गत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, आवश्यक मरम्मत, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास तथा धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव है। ग्रामवासियों एवं भक्तों ने इस पुनीत कार्य में तन, मन एवं धन से सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260622-WA0099.mp4कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं आध्यात्मिक जागृति का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। श्री राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार से क्षेत्र की धार्मिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री राजेंद्र जी राठी (मा. जिला संघचालक), श्री कृष्णा साहू (जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख), श्री कमलकांत साहू (जिला पर्यावरण कार्य प्रमुख), श्री मिथलेश साहू (नगर कार्यवाह, दल्लीराजहरा), समर्थ लखानी, शेखर रेड्डी, संतोष जैन, पुष्पजीत बैस, पुसन भुआर्य एवं गौरीशंकर साहू ,अरमुरकसा से बलदेव दास, यशवंत नायक , त्रिलोक नायक, रतन लाल पटेल, नैन सिह, गैंद सिह ,आशु बाई नायक , भुनेश्वरी नायक , खोरीन बाई उपस्थित रहे।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260622-WA0090.mp4अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। नगर प्रचार प्रमुख श्री राकेश देवांगन ने उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। कैसे करें सहयोग: मंदिर जीर्णोद्धार में दान या श्रमदान के लिए नगर कार्यवाहक मिथलेश साहू (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) या श्री राम जानकी सेवा समिति अध्यक्ष संतोष जैन से संपर्क करें।Spread the lovePost navigationभाजपा की शिकायत पर बालोद के जिला आबकारी अधिकारी हटे, पलक नंद को मिली नई जिम्मेदारी..! थर्ड वेस्टर्न इंडियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं आईबीपी चैंपियनशिप 2026 पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र एवं महिलाओं में राजस्थान रहे चैंपियन ।