दल्ली राजहरामंगल वार 23 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 117 माइनिंग फोरमेन, मेट, ब्लास्टर, सर्वेयर ने कहा: सुरक्षा में अहम भूमिका, सुविधाओं से वंचित IOC माइनिंग एसोसिएशन दल्लीराजहरा ने सोमवार को लौह अयस्क समूह, दल्लीराजहरा, भिलाई इस्पात संयंत्र के उप प्रबंधक कार्मिक को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन की कॉपी कार्यकारी अधिकारी CMLO ,CGOM एवं मुख्य महाप्रबंधक लौ.अ.स. राजहरा को भी दी गई। एसोसिएशन ने बताया कि लौह अयस्क समूह की समस्त खदानों में खान सुरक्षा निदेशालय के रुल 1955, रेगुलेशन 1961 एवं एक्ट 1952 के पालन हेतु लगभग 117 माइनिंग फोरमेन, माइनिंग मेट, ब्लास्टर एवं सर्वेयर प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। सभी सक्षम व्यक्ति हैं और खदानों की सुरक्षात्मक कार्यप्रणाली में इनकी अहम भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें कई सुविधाओं से वंचित रखा गया है।10 सूत्रीय मांगें:1. ड्रेस कोड: सभी सक्षम व्यक्तियों को वाशिंग अलाउंस के साथ ड्रेस कोड एवं गर्म कपड़ा दिया जाए। 2. एक्टिंग अलाउंस: शिफ्ट इंचार्ज/असिस्टेंट मैनेजर का काम करने पर एक्टिंग अलाउंस मिले।3. ग्रेड अपग्रेड: S-1 ग्रेड के माइनिंग मेट जिनके पास फोरमेन सक्षमता प्रमाण पत्र है, उन्हें S-3 ग्रेड में माइनिंग फोरमेन का पदनाम दिया जाए।4. फास्ट प्रमोशन: ओडिशा, झारखंड की सेल खदानों की तर्ज पर त्वरण पदोन्नति। मेट S-1 से S-3, फोरमेन S-3 से S-6, ब्लास्टर S-1 से S-3, सर्वेयर S-3 से S-6।5. LOP सुधार: सभी सक्षम व्यक्तियों को जिस खदान में कार्यरत हैं, उसी खदान के LOP में डालकर पदोन्नत किया जाए।6. ब्लास्टिंग फोरमेन: ब्लास्टिंग विभाग में फोरमेन सक्षमता प्रमाण पत्र वाले ब्लास्टर्स में से ही ब्लास्टिंग फोरमेन बनाया जाए।7. E-O परीक्षा: सक्षम व्यक्तियों के लिए E-O परीक्षा में अलग वर्ग खन सक्षमता हो। पदोन्नति का लाभ नीचे ग्रेड से ही दिया जाए।8. समान सुविधा: CMLO की अन्य खदानों की तरह IOC में कार्यरत माइनिंग वर्ग को भी सुविधाएं मिलें।9. रावघाट स्थानांतरण: रावघाट स्थानांतरित करने पर वर्तमान ग्रेड से 3 ग्रेड पदोन्नति दी जाए।10. कार्यालय भवन: राजहरा टाउनशिप में IOC माइनिंग एसोसिएशन की बैठक हेतु कोई खाली भवन आबंटित किया जाए। एसोसिएशन ने कहा कि सक्षम व्यक्तियों की भूमिका सुरक्षा में निर्णायक है। उनकी योग्यता को उचित स्थान और सुविधाएं मिलना जरूरी है ताकि मनोबल बना रहे और खदानें सुरक्षित चलें।Spread the lovePost navigationथर्ड वेस्टर्न इंडियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं आईबीपी चैंपियनशिप 2026 पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र एवं महिलाओं में राजस्थान रहे चैंपियन । मंजू बैस (जनपद सदस्य ) के प्रयास रंग लाया , सेजेस आत्मानंद स्कूल में बच्चों को मिली निःशुल्क पुस्तकें ।!