दल्ली राजहरा
बुधवार 24 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद मेवा पटेल के द्वारा वार्ड के रज्जू खान के घर के पास स्थित नाले की लंबे समय से लंबित सफाई का कार्य आज जेसीबी मशीन के माध्यम से कराया गया । 

नाले में जगे अवांछित झाड़ी , गाजर घास एवं कचरे को हटाकर बरसात के पानी की निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास किया गया । सफाई कार्य से होने से आसपास के निवासियों को जल भराव , गंदगी एवं मच्छरों से होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद का आभार व्यक्त किया। 

 

इस अवसर पर पार्षद मेवा पटेल ने कहा कि वार्ड में स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं । उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने तथा नालों में कचरा ना डालने की अपील की है । उन्होंने कहा की समस्याओं का अधिक समाधान एवं उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए निरंतर प्रयासरत है।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!