दल्ली राजहरा
गुरुवार 25 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा 
गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा में मां गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में गुरु की महिमा और मां गायत्री के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

 

यज्ञ संचालन कर रहे परिवाजक देवप्रसाद आर्य ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा ने पूरे जीवन मानव निर्माण, संस्कार और आध्यात्मिक जागरण के लिए कार्य किया। उनका महाप्रयाण भी लोक कल्याण का प्रतीक है। मां गायत्री वेद माता हैं, जो ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी उपासना से जीवन में शुद्धता आती है। 

गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। पौराणिक मान्यता के अनुसार राजा सगर के 60 हजार पुत्रों के उद्धार के लिए रघुकुल के राजा भगीरथ ने कठोर तप किया। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आईं। गंगा को मोक्षदायिनी कहा जाता है, क्योंकि उनके जल से पापों का नाश होता है और जीवन शुद्ध होता है।

 

इस अवसर पर नीतिका सिवाना का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुंसवन संस्कार भी संपन्न कराया गया। तथा यज्ञ में सावित्री सोनी, मोनिका साहू एवं यमुना साहू ने विशेष सहयोग किया।

कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी हुलाश देवांगन, व्यवस्थापक हीराल पवार, सोनसाय लाटियारे, पीएल सोनवानी, समन्वयक नंद पिस्दा, डीपी नायक, अर्चना देशमुख, धर्मेंद्र वर्मा, पीताम्बर साहू, मंजू साहू, वीणा साहू, बिजेंद्र विश्वकर्मा, ज्ञान आर्या, संतोष कोरटिया, इतवारी कोठारी, नेमीचंद, मन्नू राणा, टीकम साहू, उमा देवी, प्रकाश सोनी, सेवन नायक, डोमन चावरे, सेत राम साहू, ऊर्मिला नायक, कुमारी चावरे, रेणुका, सोमनाथ, कांति चावरे, हेम सहित समस्त परिजन उपस्थित थे।

 

 

गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा की ओर से समस्त नागरिकों से अपील की जा रही है कि वर्षों पुराना गायत्री मंदिर दल्ली राजहरा का पुन: निर्माण किया जा रहा है l इस पुण्य कार्य में आप यदि अपना सहयोग देना चाहे तो गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा से संपर्क कर सकते हैं l या फिर अपना सहयोग राशि
खाता का नाम — गायत्री शक्ति पीठ शाखा — पंजाब नेशनल बैंक दल्ली राजहरा खाता क्रमांक  1521000100326490 ISFC-No.- PUNB0152100  पर भेज सकते हैं l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!