दल्ली राजहरा
शुक्रवार 10 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

राजहरा व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और का संयुक्त आयोजन ।

 रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं, सोनोग्राफी से लेकर शुगर-बीपी तक मुफ्त जांच

 

दल्ली राजहरा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से राजहरा व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में 10 जुलाई को सिंधी भवन, रेलवे कॉलोनी रोड में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। रायपुर से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 430 से अधिक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण, परामर्श और उपचार किया। चर्म रोग, बीपी, शुगर की जांच के साथ-साथ सोनोग्राफी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शिविर में मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।

डॉक्टरों ने दिए स्वास्थ्य टिप्स
शिविर में रायपुर से पधारे डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. मनोज चेलानी, डॉ. अनूप तिग्गा, डॉ. सोनल बघेल, डॉ. प्रेमराज डेपप्टा, डॉ. मोहित पटेल, डॉ. सत्यम सोनी, डॉ. निशा सोनी, डॉ. सोनिया, डॉ. आशुतोष सहित उनकी पूरी टीम और गौतम नर्सिंग के स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।  

डॉक्टरों ने मरीजों को खान-पान, जीवनशैली और बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कई मरीजों को आगे के उपचार के लिए उचित सलाह भी दी गई।

अधिकारी भी हुए शामिल  
शिविर के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुरेश कुमार साहू थे। विशेष अतिथि के रूप में राजहरा सीएसपी विकास पाटले और थाना प्रभारी अविनाश सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से आम जनता को बड़ी राहत मिलती है।

अब हर माह लगेगा शिविर” – गोविंद वाधवानी  
राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष *गोविंद वाधवानी* ने कहा कि दल्ली राजहरा में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव लंबे समय से समस्या है। छोटी बीमारी के लिए भी लोगों को रायपुर, दुर्ग और भिलाई जाना पड़ता है।

इसी समस्या को देखते हुए व्यापारी संघ ने यह पहल की है। उन्होंने घोषणा की कि अब यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर हर माह आयोजित किया जाएगा ताकि नगर सहित आसपास के गांवों के गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

सेवा भाव से सफल हुआ शिविर 

 

शिविर को सफल बनाने में गोविंद वाधवानी, अशोक लोहिया, कैलाश छाजेड़, शंकर कुकरेजा, राघवेंद्र शर्मा, क्रांति जैन, अमित जायसवाल, राजू सोनी, पवन सोनी, महावीर चोपड़ा, संदीप गोगड़, स्वाधीन जैन, अर्पित गुणधर सहित व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारियों ने पंजीयन, दवा वितरण और व्यवस्था संभाली।

मरीजों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर जाने के खर्च और समय दोनों की बचत हुई।महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई।

आयोजकों ने कहा कि आगे शिविर में और अधिक विशेषज्ञों को जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल

 

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!