दल्ली राजहरा
शनिवार 11 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 नि:शुल्क पुस्तक-पेन वितरण, वृक्षारोपण और खीर वितरण से शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र

दल्ली राजहरा नगर के प्रतिष्ठित शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च. मा. विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ “शाला प्रवेशोत्सव” के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम शनिवार 11 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया। प्रवेशोत्सव की शुरुआत शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं एवं पुराने विद्यार्थियों तथा उनके पालकों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक और पेन वितरित  
इस अवसर पर शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सभी छात्रों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं पेन वितरित किए गए। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  युवराज साहू एवं शाला की प्राचार्या  मंजू गुप्ता ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आए विद्यार्थियों को बधाई दी। 

 

प्राचार्या  ने कहा कि पिछले सत्र की सफलता से प्रेरणा लेकर इस सत्र में भी निरंतर मेहनत करें। आप सभी अपने परिवार, शाला, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करें। उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वृक्षारोपण और खीर वितरण  
शाला प्रवेशोत्सव के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पालकों और विद्यार्थियों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

 

इनकी रही उपस्थिति  ।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष  युवराज साहू, शाला पालक शिक्षा समिति की अध्यक्षा  राखी देवांगन, सदस्य  कृपा राम साहू,  प्रीति साहू,  तोमेश्वरी साहू, प्राचार्या  मंजू गुप्ता सहित शिक्षक प्रदीप बंसोडे, एल. के. धलेंद्र, शीतल कुमार साहू, पूजा साहू, दिलेश्वरी साहू, कुलेश्वरी साहू, विनीता दास, शालिनी सुखदेवे, अनिशा भास्कर, वंदना गुप्ता, रश्मि भारद्वाज, अमीषा एवं समस्त सहयोगी स्टाफ, विद्यार्थीगण व पालकगण उपस्थित रहे।

नव प्रवेशी विद्यार्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!