दल्ली राजहरारविवार 12 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में विशाल भंडारे का भी आयोजनFile photoदल्ली राजहरा में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा महोत्सव में अब मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। रथ यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा नगर एवं आसपास के वरिष्ठजनों को आमंत्रण दिया जा रहा है।इसी कड़ी में आज रविवार को सर्व समाज समरसता समिति की अध्यक्ष पूरोबी वर्मा एवं जगन्नाथ सेवा समिति की सचिव माधुरी रथ ने कुंती देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष चिखला कसा के निवास पहुंचकर उन्हें सपरिवार रथ यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया।पूरोबी वर्मा ने कहा कि दल्लीराजहरा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का यह चौथा वर्ष है। यह किसी एक समाज का नहीं बल्कि पूरे नगर का गौरव और आस्था का पर्व है। इसे भव्य बनाने के लिए पूरे राजहरा वासी जुटे हैं। इसमें सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल हों।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260712-WA0031.mp4पूरोबी वर्मा ने कहा कि जो श्रद्धालु इस आयोजन में महाप्रसाद एवं महा भंडारा में सहयोग करना चाहते हैं वे श्री जगन्नाथ सेवा समिति से संपर्क कर सकते हैं।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260712-WA0027.mp4श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष मोनू चौधरी ने बताया कि इस वर्ष दो प्रमुख रथ यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। गुंडीचा रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे श्री जगन्नाथ सेवा प्रांगण से प्रारंभ होगी। 24 जुलाई को बहुड़ा रथ यात्रा निकाली जाएगी।(फोटो रथ यात्रा 2025 )रथ यात्रा का मार्ग श्री जगन्नाथ सेवा प्रांगण से प्रारंभ होकर श्री जलाराम बापा मंदिर, जैन भवन चौक, माइंस ऑफिस चौक, पेट्रोल पंप चौक, गुप्ता चौक, बस स्टैंड चौक, श्रमवीर चौक, बीएसपी हॉस्पिटल, बीएसपी 6 नंबर स्कूल, श्री राम मंदिर होते हुए पुनः श्री जगन्नाथ सेवा समिति पहुंचेगा।फोटो रथ यात्रा 2025रथ यात्रा के समापन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है। समिति ने सभी नगरवासियों से रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। सभी फोटो रथ यात्रा 2025 की है ।रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बड़ी पहल: रेलवे भूमि विवाद में 119 व्यापारियों को मिली राहत । युवा संवाद में युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा और भूमिका से कराया अवगत ।