दल्ली राजहरा
सोमवार 13 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
  “कुसुम कसा के क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत”
 कुसुमकसा सहित आसपास के गांवों के लोगों की बैंकिंग सुविधा की मांग अब पूरी होने वाली है। जिला सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कुसुमकसा में जिला सहकारी बैंक का एटीएम स्थापित करने की घोषणा की है। साथ ही यहां जिला सहकारी बैंक की पूर्ण शाखा खोलने का प्रस्ताव भी उच्च स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया है।

कुसुमकसा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन से भेंट कर क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुसुमकसा और आसपास के गांवों के किसान, महिलाएं, विद्यार्थी, कर्मचारी और व्यापारियों को बैंकिंग कार्य के लिए दूर जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की हानि होती है।

 

प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए श्री बेलचंदन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने कुसुमकसा में शीघ्र एटीएम स्थापित करने की घोषणा की और कहा कि बैंक शाखा खोलने का प्रस्ताव भी संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को सभी बैंकिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल  सके।

 

इस मांग को पूरा कराने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोमेश साहू के विशेष प्रयास और संजय बैस द्वारा लगातार उठाई गई मांग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, संतोष जैन, पुष्पजीत बैस, टिकेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एटीएम और बैंक शाखा की घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जिला सेवा सहकारी समिति और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा_ निष्पक्ष समाचार चैनल
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!