दल्ली राजहरा
सोमवार 13 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
सांसद भोजराज नाग ने बच्चों के साथ किया न्यौता भोज, बांटी पाठ्य पुस्तक और साइकिल

 

 जिले का शाला प्रवेश उत्सव इस बार डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद भोजराज नाग ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर विद्यालय में स्वागत किया।

सांसद श्री नाग ने बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश वितरित किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। 

कार्यक्रम में ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के तहत छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान की गईं। सांसद ने कहा कि साइकिल मिलने से दूर गांवों की बेटियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और ड्रॉपआउट कम होगा।

उत्सव का सबसे आकर्षक पल तब आया जब सांसद ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर न्यौता भोज किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, खेल और भविष्य के सपनों को लेकर संवाद भी किया। बच्चों ने भी सांसद से खुलकर बात की।

इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित थे। शिक्षकों ने बताया कि शाला प्रवेश उत्सव से बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है।

कार्यक्रम के अंत में सांसद ने सभी शिक्षकों और आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का माहौल बनाने में मददगार हैं।

 

 

 

 

रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!