दल्ली राजहरा रविवार 19 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541
29 हजार बच्चों ने पत्र लिखकर जगाई चेतना
 जिला प्रशासन बालोद ने ‘जल संचय-जनभागीदारी 2.0’ और ‘कैच द रैन 2026’ अभियान को जन आंदोलन का रूप दे दिया है। शुक्रवार 18 जुलाई को सुबह 10 बजे जिले के बालोद, गुर, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा और डौंडी विकासखंड के 1048 विद्यालयों में एक साथ “पत्र लेखन” गतिविधि आयोजित की गई।

इस अनूठे अभियान में 29,367 विद्यार्थियों ने अपने पालकों, मित्रों और आम नागरिकों को पत्र लिखकर जल संरक्षण, सदुपयोग और पुन: उपयोग का संदेश दिया।

 

37,497 लोगों की सहभागिता
केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि इस मुहिम में 2,105 शिक्षक, 1,471 पालक, 1053 शाला प्रबंधन समिति सदस्य, 1351 जनप्रतिनिधि और 2150 आम नागरिक भी जुड़े। इस तरह कुल 37,497 लोगों ने जल संरक्षण के संकल्प में सहभागिता निभाई।

जिला प्रशासन का उद्देश्य वर्षा के पानी को व्यर्थ बहने से रोककर उसे संचित करना है। सभी प्रतिभागियों ने “जहां वर्षा हो, जब वर्षा हो — वहीं जल संचयन” के मंत्र को अपनाने का संकल्प लिया।

बच्चों के पत्र बने प्रेरणा
बच्चों ने अपने पत्रों में बताया कि भविष्य में जल संकट से बचने के लिए आज से ही पानी बचाना जरूरी है। एक-एक बूंद की कीमत समझाते हुए उन्होंने घर-घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जल पुन: उपयोग की अपील की।

जिला प्रशासन ने कहा कि इस तरह के अभियान से जल संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी जल के प्रति जिम्मेदार बनेगी।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!