दल्ली राजहरा सोमवार 20 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541दिया “जीवन बचाओ” का संदेश डीबी ग्रुप द्वारा रविवार को शहीद ब्लड सेंटर, शहीद अस्पताल में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल _74 यूनिट रक्त_ एकत्रित किया गया।तोमन साहू बोले – रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाकार्यक्रम के मुख्य अतिथि _छत्तीसगढ़ इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री तोमन साहू_ ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। “हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। एक यूनिट रक्त 3 जिंदगियां बचा सकता है” – उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।टीआई अविनाश सिंह ने खुद किया रक्तदान, दी हेलमेट की सीख ।शिविर में _राजहरा थाना प्रभारी श्री अविनाश सिंह_ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खुद रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि “जीवन बचाना है तो हेलमेट पहनना जरूरी है। दोपहिया चालक हमेशा हेलमेट का उपयोग करें”।रक्तवीरों को हेलमेट देकर सम्मान ।शिविर की खास बात रही कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को _हेलमेट भेंट कर सम्मानित_ किया गया। डीबी ग्रुप का मकसद था – रक्तदान से एक जीवन बचाओ और हेलमेट से अपना जीवन बचाओ। महिलाओं और युवाओं ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया।11 साल में 8000+ यूनिट रक्तदानडीबी ग्रुप पिछले 11 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था अब तक _8000 से अधिक यूनिट रक्तदान_ करवा चुकी है। डीबी ग्रुप का उद्देश्य “हर घर से एक रक्तदाता” तैयार करना है, ताकि किसी भी परिवार को रक्त के अभाव में परेशानी न हो।कार्यक्रम को सफल बनाने में _डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउण्डेशन डीबी ग्रुप_ और _शहीद ब्लड सेंटर की टीम_ का सराहनीय सहयोग रहा।डीबी ग्रुप ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया ।Spread the lovePost navigation“पौधारोपण नहीं, संरक्षण चाहिए” “रिकॉर्ड नहीं, हरियाली चाहिए।” :- छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा । सीटू ने सोनम वांगचुक के समर्थन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।