दल्ली राजहरा रविवार 26 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 चेंबर ऑफ कॉमर्स और अनाज किनारा व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन जीएसटी अधिकारी और CA चेतन तारखानी देंगे जानकारी

 

व्यापारियों को जीएसटी के नए नियमों और फाइलिंग में आ रही दिक्कतों से राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दल्ली राजहरा इकाई, अनाज किराना व्यापारी संघ एवं राजहरा व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष GST सेमिनार का आयोजन किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं राजहरा व्यापारी संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेमिनार 28 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को सुबह 11:30 बजे पूज्य सिंधु भवन, दल्ली राजहरा में आयोजित होगा।

 

इस सेमिनार में जीएसटी विभाग के उच्च अधिकारी एवं प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट चेतन तारखानी व्यापारियों को जीएसटी के नवीनतम नियम, रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया, कॉमन गलतियां और उनसे बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी देंगे।

 

 संघ की ओर से सभी व्यापारियों एवं सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। सेमिनार के उपरांत सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!