दल्ली राजहरा रविवार 26 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 भगवान श्री जगन्नाथ जी की बाहुडा रथयात्रा के पावन अवसर पर आयोजित “भक्ति तरंग” भजन कार्यक्रम को लेकर लोक गायिका टी ज्योति सोनी ने हजारों श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों एवं भक्त जनों के प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद से भजन गायन सफल और यादगार बन गया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की कृपा से भजनों के दौरान बना भक्ति का वातावरण जीवन की अमूल्य स्मृति बन गया है।टी ज्योति सोनी ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय गीतकार भुवन साहू, साउंड ऑपरेटर राज साहू, कीबोर्ड चुरेंद्र कुमार, तबला राहुल गंधर्व, बेंजो तोमेश साहू, ओक्टो पैड विवेक उर्वशा, ढोलक शिवम् उइके एवं सहयोगी गायिका कुमारी चंचल गजभिए को दिया। उन्होंने विशेष रूप से मोनू चौधरी, राजकिशोर “टूटू” मोहंती एवं भगवान जगन्नाथ सेवा समिति, दल्लीराजहरा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें भक्ति प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया।अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान जगन्नाथ जी की कृपा सभी पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आए।भजन कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए संपर्क: 6261541211 – टी ज्योति सोनी, लोक गायिका, बालोद छत्तीसगढ़Spread the lovePost navigationमिशन नवचेतना: बालोद पुलिस का बड़ा अभियान, 1 दिन में अवैध शराब के 17 प्रकरण दर्ज । एग्रीस्टेट पंजीयन से किसानों में आक्रोश: छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा की बैठक में 15 नए युवा सदस्य शामिल ।