दल्ली राजहरा सोमवार 03 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे, हर नागरिक से एक पौधा लगाने की अपीलपर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने सोमवार को अपने कार्यालय परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान खाली स्थान पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते वन क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर आज हम धरती को हरा-भरा नहीं रखेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और वार्ड में पौधरोपण करे। तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा, साफ पानी और बेहतर प्राकृतिक संसाधन दे पाएंगे। वृक्षारोपण के दौरान कोषाध्यक्ष राजाराम बरगद, ललन साहू, राजेश, नम्मू यादव, राधे श्याम खरे, भुनेश्वर, मेहतरु, अनिल ब्रह्मे, हितेश, योगेश, बंटी, विक्की, पंकज, मोहित सहित संगठन के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया और शहर में हरियाली बढ़ाने व पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का प्रण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह भी तय किया कि अब हर माह कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कर उसे संरक्षित किया जाएगा।Spread the lovePost navigationबालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ी कारोबार पर शिकंजा, 2.13 लाख का सामान जप्त ।