दल्ली राजहरा मंगलवार 04 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच पर हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रमबच्चों की सुरक्षा, अधिकार और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड की मास्टर ट्रेनर मोना रावत के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला टेकाढोड़ा में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बाल संरक्षण और चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में रखा गया।इस दौरान विद्यार्थियों को उनके बाल अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें विभिन्न कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में वे सही कदम उठाकर मदद ले सकें। कार्यक्रम में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015 और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि शोषण, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में वे तुरंत मदद मांग सकते हैं। मास्टर ट्रेनर मोना रावत ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए कहा कि यह संकट में फंसे बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध एक महत्वपूर्ण सहायता सेवा है। बच्चों को गुड टच-बैड टच का अंतर, साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी बताया गया। उन्हें समझाया गया कि इंटरनेट और मोबाइल का इस्तेमाल कैसे सुरक्षित तरीके से किया जाए और किसी अंजान व्यक्ति से ऑनलाइन बात न करें। कार्यक्रम में संस्था की प्रधान पाठिका कल्पना महाजन, प्राथमिक प्रधान पाठक चंदूलाल साहू, तीरथ राम साहू, मिथिलेश कुमार गंजीर, नीलकंठ साहू सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को जागरूक रहने और अपनी सुरक्षा स्वयं करने का संकल्प दिलाया।Spread the lovePost navigationहरित संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और माइंस श्रमिक संघ ने किया वृक्षारोपण । हड़ताल के बीच कुसुम कसा स्कूल में नहीं रुकी पढ़ाई, संजय बैस ने संभाली कमान