दल्ली राजहरा मंगलवार 04 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 सेवानिवृत्त शिक्षकों और युवाओं ने बच्चों को पढ़ाया, कहा – शिक्षा किसी हाल में नहीं रुकनी चाहिए ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0038.mp4संविदा शिक्षकों की हड़ताल के कारण जब शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कुसुमकसा में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का संकट आया, तब क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संजय बैस ने समाज के सहयोग से इसका अनूठा समाधान निकाला। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षित युवाओं का आह्वान किया और कहा कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों का भविष्य अंधकार में नहीं जाने देंगे।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0039.mp4संजय बैस के एक आह्वान पर सेवानिवृत्त शिक्षक और समाजसेवी तत्काल विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक की कक्षाएं संचालित कीं। शिक्षकों ने न सिर्फ पाठ्यक्रम पढ़ाया, बल्कि बच्चों को अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और जीवन में सफलता के सूत्र भी बताए। पूरे दिन विद्यालय का माहौल सामान्य रहा और बच्चों की पढ़ाई निर्बाध जारी रही।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260804-WA0040.mp4इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक रूपनारायण सिन्हा ने कहा कि वर्षों बाद कक्षा में पढ़ाने का अवसर मिला तो पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने कहा कि संजय बैस के सम्मानपूर्वक आमंत्रण को स्वीकार कर शिक्षा सेवा का मौका मिला, यह गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी जरूरत होगी वे शिक्षा के लिए तैयार रहेंगे।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन दास मानिकपुरी, डॉ. नसीम खान, पर्यावरण जिला संयोजक कमलकांत साहू, पंच पंकज जेठवानी, मोती कुचेरिया, हितेश गुप्ता, महेंद्र सुथार, भूजल सिन्हा, पूरन चुरेंद्र सहित कई समाजसेवियों और युवाओं ने विभिन्न कक्षाओं में बच्चों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम के अंत में संजय बैस ने सभी बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया और भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “शिक्षा किसी भी परिस्थिति में रुकनी नहीं चाहिए। समाज यदि आगे आए तो हर चुनौती का समाधान संभव है। बच्चों का भविष्य हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।” संजय बैस की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक दिन की व्यवस्था नहीं, बल्कि समाज द्वारा शिक्षा के प्रति दिखाई गई जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है।Spread the lovePost navigationटेकाढोड़ा के बच्चों को साइबर अपराध और बाल अधिकारों की दी गई जानकारी । स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, हर वार्ड में भरवाए जाएंगे आवेदन ।