दल्ली राजहरा मंगलवार 04 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 रुद्राभिषेक, पौधरोपण और बच्चों को सामग्री वितरित कर जताई श्रद्धा

करौली शंकर धाम कानपुर के पूर्ण गुरु करौली शंकर महादेव, महामंडलेश्वर 1008 निर्वाणी अखाड़ा के 62वें जन्मोत्सव पर दल्ली राजहरा के शिष्यों ने मंगलवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ जयंती मनाई।

कार्यक्रम की शुरुआत शिव संस्कार धाम में स्थापित शिवेश्वर महादेव का पंचोपचार पूजन से हुई। इसके बाद गुरुदेव की स्मृति में BSP हॉस्पिटल के सामने आंवले का पौधा लगाया गया।
जन्मोत्सव पर प्री मैट्रिक हॉस्टल बिटाल के बच्चों को भी याद किया गया। संस्था प्राचार्य शिवलाल रावटे और प्रधान पाठक एच एस ठाकुर की उपस्थिति में बच्चों को कॉपी, पेन, फल भेंट कर मिठाई खिलाई गई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विजय साहू के निज निवास पर संपन्न रुद्राभिषेक रहा। पुरोहित अशोक पंडित ने विधि-विधान से पूजा कराई। संध्या में भजन कीर्तन और बाबा तथा माता कामाख्या की आरती के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर भक्तों ने गुरुकृपा के अनुभव साझा किए। शंकर सेना बालोद जिला उपाध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि गुरुकृपा से उन्हें कष्टों से मुक्ति मिली। संरक्षक राजेंद्र साहू ने कहा कि करौली धाम से जुड़ने के बाद उनके जीवन की दिशा बदल गई। भुनेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि दरबार की प्रक्रिया से उनकी शारीरिक समस्याओं में राहत मिली, वहीं दिनेश साहू ने कहा कि संकल्प प्रार्थना से मानसिक और आर्थिक समस्याओं का समाधान हुआ। सभी ने कहा कि परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आई है।जन्मोत्सव को सफल बनाने में शंकर सेना संरक्षक ध्रुवकुमार साहू, कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर साहू, चूड़ामणि साहू, उमा विश्वकर्मा, कुमुदरानी भगत, पिकेश, हरीश, भौमिक और अनूप का विशेष सहयोग रहा ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!