दल्ली राजहरा मंगलवार 04 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 1975 में स्थापित शिवलिंग का 10 जनवरी को हुआ पुनर्निर्माण, परिवार सहित किया जलाभिषेक

 

पावन सावन माह के प्रथम सोमवार पर विकासखंड डौंडीलोहारा अंतर्गत ग्राम रेंघई स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। खरखरा नहर के समीप स्थित इस प्राचीन मंदिर में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की।

मंदिर की स्थापना वर्ष 1975 में स्वर्गीय फकीरा राम साहू और स्वर्गीय सुन्दरिया बाई साहू द्वारा की गई थी। जीर्ण-शीर्ण होने के बाद इस मंदिर का पुनर्निर्माण 10 जनवरी 2026 को किया गया। पुनर्निर्माण के बाद सावन का यह पहला सोमवार था, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र साहू, मंजु साहू, भोज बाई साहू, अमन साहू, शुभम साहू सहित पूरे परिवार ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। पूजा दुर्ग के धनोरा निवासी पंडित शुभमकृष्ण वैष्णव द्वारा संपन्न कराई गई। पूजा और हवन के पश्चात कन्या पूजन किया गया। इसके बाद निहारीका महिला भजन मंडली डौंडीलोहारा ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में लीलाधर साहू, किरण साहू, रूपा साहू, सियाराम साहू, अनुसुइया साहू, प्रहलाद साहू, पुरईन साहू, मंगल साहू, रितु साहू, डीलेश्वरी साहू, वेणुका साहू, पल्लवी साहू, बेबो साहू, राशि साहू सहित समस्त बघमार परिवार और ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

सावन के पहले सोमवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!