दल्ली राजहरा गुरुवार 06 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 (हमारा दल्ली राजहरा -निष्पक्ष समाचार चैनल की ओर से एक संदेश । )

 

मरदेल की शिक्षिका मोना रावत ने अपने बेटे का जन्मदिन विद्यालय परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर न्योता भोज के साथ-साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

शिक्षिका ने शाला समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति को हरा-भरा रखने, शुद्ध हवा उपलब्ध कराने और प्रदूषण कम करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

इस दौरान शिक्षिका ने बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया:

शुद्ध हवा: पेड़ हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं।
वर्षा में मदद: पेड़ बादलों को आकर्षित कर अच्छी बारिश में सहायक होते हैं।  
मिट्टी की सुरक्षा: पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती हैं, जिससे भू-कटाव नहीं होता।
जीवन का आधार: पेड़ हमें फल, फूल, लकड़ी और शीतल छाया प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में संस्था के प्रधान पाठक के.के. सोनवानी, शिक्षक डी.एल. देशमुख, हरिशंकर नरेटी, शाला समिति के सदस्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!