दल्ली राजहरा गुरुवार 06 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अंतर्गत संचालित 27 वार्डों के 64 आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू की अध्यक्षता में सभागार में संपन्न हुई।बैठक की शुरुआत राजकीय गीत “अरपा पैरी की धार, महानदी है अपार” से हुई। बैठक में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पीने का पानी, शौचालय और भवन की स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तृत जानकारी ली गई।वार्ड क्रमांक 1 से 27 तक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रों के संचालन में आ रही समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से रखा। पार्षदों ने भी केंद्रों के संचालन समय, व्यवस्था और पालकों की राय के संबंध में जानकारी ली। अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने आंगनबाड़ी समय पर खोलने, शासन के नियमों के अनुसार खान-पान और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका स्तर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और शासन-प्रशासन स्तर के मुद्दों से जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।बैठक में अध्यक्ष ने बाल विवाह रोकने पर भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें। इस कार्य में पालिका पूरा सहयोग करेगी। बैठक का संचालन स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने किया। इस अवसर पर इनकी उपस्थिति रही ।नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य सुरेश जयसवाल, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, पार्षद अरुणा रामटेके, टी. ज्योति, प्राची सिन्हा, पूसई साहू, मालती निषाद, तरुण साहू, रोशन पटेल, मेवा पटेल, मोनिका साहू, निर्मल पटेल, सुमरित उर्वशा, वीरेंद्र साहू, सूरज विभार, पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश सिन्हा, एल्डरमैन राकेश देवांगन, ललित जैन, महेंद्र पिपरे, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रेनू छत्रपाल, किरण नायक, दिव्या मानिकपुरी सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं।Spread the lovePost navigationमरदेल में शिक्षिका ने बेटे के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण, बच्चों को दिया पर्यावरण का संदेश । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, डौंडी लोहारा आगमन का दिया निमंत्रण ।