दल्ली राजहरा शुक्रवार 07 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 JSL कंपनी की CSR पहल, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम। डौण्डी लोहारा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने गुरुवार शाम 5 बजे ग्राम पंचायत धोबेदण्ड के आश्रित ग्राम कोण्डेकसा में सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।यह केंद्र श्री जगन्नाथ स्टील एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व CSR के तहत स्थापित किया गया है।रिबन काटकर किया शुभारंभविधायक श्रीमती अनिला भेड़िया ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को हुनर देकर ही उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। यह केंद्र कोण्डेकसा और आसपास की महिलाओं को स्वरोजगार का बड़ा माध्यम बनेगा। कंपनी ने दिखाई प्रतिबद्धताकार्यक्रम से पहले JSL के डायरेक्टर श्याम गोस्वामी एवं प्रबंधकीय अधिकारियों ने विधायक श्रीमती भेड़िया का आत्मीय स्वागत किया।एक संक्षिप्त प्रस्तुति में कंपनी ने प्लांट में हो रहे पैलेट उत्पादन, स्थानीय लोगों को दिए जा रहे रोजगार, श्रमिकों की सुरक्षा-सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे CSR कार्यों की जानकारी दी।डायरेक्टर श्याम गोस्वामी ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी प्लांट क्षेत्र के आसपास के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिलइस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे। प्रमुख रूप से रत्तीराम कोसमा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस दल्ली राजहरा, लक्ष्मण शर्मा उपाध्यक्ष, अनुप बांबेश्वर सचिव, जिला कांग्रेस महामंत्री रवि जायसवाल, उपाध्यक्ष रामजतन भारद्वाज, पियुष सोनी, JSL के राम अग्रवाल CEO, पंकज सिन्हा DGM HR, राउतकर, विल्सन मैथ्यू, सरपंच संतराम नेताम, उपसरपंच गैंदाबाई दुग्गा, पूर्व सरपंच पांचों बाई मरकाम, पूर्व उपसरपंच निलधारी यादव और मंगलु राम ढारगांवे मौजूद रहे। ग्रामीण महिलाओं ने केंद्र खुलने पर खुशी जताई और कहा कि अब वे घर बैठे सिलाई का प्रशिक्षण लेकर अपना और परिवार का सहयोग कर सकेंगी।Spread the lovePost navigationबालोद पुलिस का “मिशन नवचेतना”: 24 घंटे में 164 कार्रवाई, नशे और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर । “अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका डॉक्टर शिरोमणि माथुर के काव्य कृति अंतर ज्योति का डॉ रमन सिंह के हाथों हुआ विमोचन”