दल्ली राजहरा शुक्रवार 07 अगस्त 2026 भोज राम साहू 9893765541 आबकारी में 5, कोटपा में 15 और यातायात में 144 चालान, ₹47,300 वसूला। SP ने कहा – अवैध शराब और सड़क हादसों पर जीरो टॉलरेंसजिले को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए बालोद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “मिशन नवचेतना” अभियान को और तेज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अवैध शराब और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ 6 अगस्त को जिले भर में सघन अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत सिर्फ 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कुल 164 प्रकरणों में कार्रवाई की और ₹47,300 का समन शुल्क वसूला। आबकारी और कोटपा एक्ट में कार्रवाई ।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए। थाना सनौद, संजारी, बालोद और गुंडरदेही क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में पाए गए 5 लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च)(1) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही तंबाकू नियंत्रण अधिनियम यानी कोटपा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। पान ठेलों, किराना दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले 15 लोगों पर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹3,000 का समन शुल्क वसूला गया।यातायात सुरक्षा: 144 वाहन चालकों पर गिरी गाज । सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में मोटरयान अधिनियम के तहत 144 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। ( दल्ली राजहरा के एक स्कूल के 4 नाबालिक बच्चे एक साथ एक ही मोटर साइकिल में भारी भरकम बस्ते के साथ । )इस दौरान यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना वैध दस्तावेज, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से ₹44,300 समन शुल्क वसूला। शराब पीकर वाहन चलाने के 2 प्रकरणदर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। SP किरण चव्हाण: “सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” इस अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने कहा कि “मिशन नवचेतना” के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा – “आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क हादसों को रोकने और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।”बालोद पुलिस की 4 बड़ी अपील बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि:1. नशे से दूर रहें और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन बिल्कुल न करें।2. यातायात नियमों का पालन करें – दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट अनिवार्य है।3. नाबालिगों को वाहन न दें – इससे उनकी और दूसरों की जान को खतरा हो सकता है।4. सूचना दें – अवैध शराब, नशे के कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “मिशन नवचेतना” के तहत आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि बालोद को पूरी तरह नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके। –Spread the lovePost navigationदल्लीराजहरा में प्रेमचंद जयंती पर काव्य गोष्ठी, तीजन बाई और रफी साहब को भी दी श्रद्धांजलि । ग्राम कोण्डे कसा में खुला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र: विधायक अनिला भेड़िया बोलीं – महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी ।