दल्ली राजहरा सोमवार 10 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

बस स्टैंड से गलत साइड आ रही गाड़ी ने पहले विश्राम साहू को मारी टक्कर, फिर कार को भी ठोका। 112 की मदद से पहुंचाया अस्पताल ।

 (इसी इको से टक्कर मारी गई है)
 तेज रफ्तार का कहर आज फिर दल्ली राजहरा के व्यस्ततम मुख्य बाजार में देखने को मिला। आज सोमवार संध्या 5:15 बजे मारुति ईको क्रमांक CG 24 S 3395 ने महावीर जनरल स्टोर्स के सामने रोड किनारे खड़े एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग करीब 15 फीट तक घसीटते चले गए। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं और बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विश्राम साहू, उम्र 66 वर्ष, निवासी सुभाष चौक दल्लीराजहरा के रूप में हुई है। मूलतः वह बालोद जिले के ग्राम आरोद लाटाबोड़ के रहने वाले थे और पूर्व में भिलाई इस्पात संयंत्र BSP में कार्यरत थे।

इस कार को भी चोट लगी है
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारुति ईको बस स्टैंड की ओर से आ रही थी और तेज रफ्तार के कारण गलत साइड में चली गई। इसी दौरान रोड किनारे खड़े विश्राम साहू को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित ईको ने आगे रामदेव गल्ला भंडार के पास खड़ी एक सफेद रंग की कार क्रमांक CG 07 CK 4290 को भी ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत शासकीय आपदा सेवा 112 को सूचना दी। 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विश्राम साहू को तत्काल चिखला कसा स्थित शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही दल्ली राजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारुति ईको को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुख्य बाजार क्षेत्र में बस स्टैंड से बाजार की ओर आने वाले मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसे का कारण बनते हैं साथी रोड पर वहन खड़ा रहने के कारण रोड सकरा हो गया है । जो भी दुर्घटना का मुख्य वजह है ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!