दल्ली राजहरा सोमवार 10 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 “तिरंगा सिर्फ ध्वज नहीं, शहीदों के बलिदान का प्रतीक है” – पार्षद टी. ज्योति देश की स्वतंत्रता के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को अब दल्ली राजहरा की गलियों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर की पार्षद टी. ज्योति ने नगरवासियों से विशेष अपील की है। पार्षद टी. ज्योति ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य सिर्फ झंडा फहराना नहीं है, बल्कि देशवासियों के दिलों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर भारतीय से अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है।“तिरंगा हमारी आन-बान-शान“ पार्षद टी. ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सही कहा है कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हर भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है। तिरंगा उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नगरवासियों से की ये अपीलटी. ज्योति ने दल्लीराजहरा के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा- “आइए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। 15 अगस्त को दल्लीराजहरा का हर घर तिरंगे से सजे और हम सभी मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दें।” उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है। यह हमारे देश के गौरव, त्याग, एकता और वीरता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और शहीदों को नमन करें। इससे देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी।अभियान का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 09 से 17 अगस्त तक पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है – 1. देशवासियों में राष्ट्रीय भावना जगाना 2. तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना 3. स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद करना 4. “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश देना पार्षद टी. ज्योति ने कहा कि दल्लीराजहरा हमेशा देशभक्ति में आगे रहा है। इस बार भी हम प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर में तिरंगा लहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।Spread the lovePost navigationसर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा ने कल धूमधाम से मनाया “सावन महोत्सव” । तेज रफ्तार का कहर: दल्ली राजहरा के मुख्य बाजार में मारुति ईको ने बुजुर्ग को 15 फीट तक घसीटा, मौत ।