दल्ली राजहरा मंगल वार 11 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक। जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने कहा – इसे जन आंदोलन बनाएं ।

 

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और 15 अगस्त के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकालने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को अटल योग सदन में संपन्न हुई।

बैठक में अभियान की तैयारियों, घर-घर संपर्क और तिरंगा यात्रा की पूरी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षदगण तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

 

बैठक की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगे की गरिमा और उसे सम्मानपूर्वक निर्धारित नियमों के अनुसार फहराने के बारे में जागरूक करें।

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है और नगरवासियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि दल्लीराजहरा का हर घर 15 अगस्त को तिरंगे से सजना चाहिए।

 

गुरुवार 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

 

बैठक में तय किया गया कि तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे जैन भवन चौक से प्रारंभ होगी। यात्रा को भव्य और अनुशासित स्वरूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। उद्देश्य है कि यात्रा में नगर के अधिक से अधिक नागरिक, युवा और महिलाएं भाग लें।

इसे राष्ट्रभक्ति का जन अभियान बनाएं” – सौरभ लूनिया

 

बैठक के अंत में जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्रा को केवल पार्टी का कार्यक्रम न मानकर इसे राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनअभियान बनाएं। 

उन्होंने कहा- “हम सभी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। हर घर तक पहुंचकर नागरिकों से तिरंगा फहराने की अपील करें और देशभक्ति का संदेश दें।”

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!