दल्ली राजहरा मंगल वार 11 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 वार्ड क्रमांक 18 स्थित राजाबाड़ा स्कूल में पढ़ने वाले गरीब वर्ग के बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्कूल परिसर में पीने के पानी के लिए नल की कोई व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में बच्चे बाहर लगी पुरानी पानी की टंकी से पानी पी रहे हैं, जो कई वर्षों से साफ नहीं हुई है और उसमें काई जमी हुई है। इस गंभीर समस्या को लेकर जन मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजीर “गुड्डू” ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को पत्र लिखकर तत्काल नल की सुविधा और टंकी की सफाई कराने की मांग की है।बीमारी का खतरा मंडरा रहा है । ज्ञापन में श्री गंजीर ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है। गंदे पानी के कारण मलेरिया, टाइफाइड और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यदि टंकी की शीघ्र सफाई और कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव नहीं किया गया तो बच्चे गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि राजाबाड़ा स्कूल में अधिकांश बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं। उनके पास बोतल बंद पानी खरीदने की सुविधा नहीं है, इसलिए उन्हें इसी दूषित पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।15 अगस्त से पहले व्यवस्था जरूरी श्री गंजीर ने पत्र में एक और महत्वपूर्ण बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का पर्व निकट है। पुराने राजाबाड़ा स्कूल में प्रतिवर्ष रामधुनी का कार्यक्रम आयोजित होता है। आने वाली मंडली का भोजन, नाश्ता और चाय की व्यवस्था नए राजाबाड़ा स्कूल में ही की जाती है। ऐसे में वहां स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है।दो सूत्रीय मांग जन मुक्ति मोर्चा ने प्रशासन से 2 प्रमुख मांगें की हैं- 1. राजाबाड़ा स्कूल में तत्काल पेयजल के लिए नल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।2. स्कूल के बाहर लगी पानी की टंकी की तुरंत सफाई एवं कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव कराया जाए।श्री गंजीर ने बच्चों के स्वास्थ्य और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने का विनम्र अनुरोध किया है।Spread the lovePost navigation“हर घर तिरंगा, हर मन में तिरंगा”: दल्ली राजहरा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा । “बारिश में भी न भीगे भाई का प्यार”: डाक विभाग ने लाए वाटर प्रूफ राखी लिफाफे, 106 देशों में भेजी जा सकेगी राखी ।