दल्ली राजहरा रविवार 16 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व बजरंग वार्ड क्रमांक 11 में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 और 02 में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निर्मल पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 पर ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी वार्डवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व पार्षद ने भी सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभाई। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में ध्वजारोहण वार्ड के वरिष्ठ सदस्य देवचन्द तांडिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खिलेश्वरी देवांगन, सुखम जयवंते सहित दोनों केंद्रों की सहायिकाएं भी उपस्थित रहीं। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मोहित कुमार पटेल, खिलानंद साहू, पूरन पटेल, हेमंत गौतम, राजकुमारी साहू, हेमा साहू, दशमत साहू, तुलसी गंधर्व, संतोषी, नीरा बाई, हीराबाई, दीप बाई, उर्वशी साहू, रोहन बाई, प्रमिला साहू, प्रमिला देवदास एवं सरस्वती बाई निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!