दल्ली राजहरा रविवार 16 अगस्त 2026  भोजराम साहू 9893 765541
देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्यक बौद्ध महासभा में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रातः राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण समाज प्रमुखों द्वारा किया गया,राष्ट्र गान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कांडे,पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गोवर्धन रँगारी,भारतीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष नीता कमल रामटेके, सम्यक बौद्ध महासभा महिला अध्यक्ष चन्द्ररेखा नांदेश्वर,पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गजभिये,चन्द्र शिला बाम्बेश्वर एवं अध्यक्षता सम्यक बौद्ध महासभा अध्यक्ष दिलीप सुखदेवे ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करने के पूर्व सभी वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सच्ची आजादी तभी सार्थक होगी,जब समाज में समानता,भाईचारा और सामाजिक न्याय कायम हो तथा प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले। युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और नागरिकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।
 संस्था प्रमुख दिलीप सुखदेवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमे स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता,अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर ज्योत्सना मेश्राम,शारदा बाम्बेश्वर, निर्मला शुक्ला,रश्मि रँगारी,अनिता ऊके,भावना दसोड़े,ऊषा मेश्राम,भीमराव मेश्राम,दिलीप रँगारी,जितेंद्र मेश्राम,संतोष सहारे,अविनाश शेंडे,गोर लाल बाम्बेश्वर,रोशन पाटिल,गौतम रामटेके,कृष्णा मूर्ति रामटेके सहित बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक उपसिकायें शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अनिल रामटेके एवं आभार व्यक्त महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्ररेखा नांदेश्वर ने किया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!