दल्ली राजहरा सोमवार 17 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541आई ओ सी राजहरा का स्वतंत्रता दिवस समारोह _2026लौह अयस्क खदान समूह दल्ली राजहरा के तत्वावधान में मानव संसाधन विभाग द्वारा चित्रकूट बालक छात्रावास मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवार थे।कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट के आगमन के साथ हुई। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक शैलेष पटनायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने मुख्य अतिथि को टोपी भेंट की और मंच तक अगवानी की। राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के गायन के बाद आर.बी. गहरवार ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया और सीआईएसएफ जवानों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। सीआईएसएफ परेड दल के साथ विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड दल ने अनुशासित मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड की भव्यता ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा।अपने उद्बोधन में आर.बी. गहरवार ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने लौह अयस्क खदान समूह दल्ली राजहरा की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में खदान के योगदान को रेखांकित करते हुए कर्मचारियों को निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने प्लाटून कमांडरों, परेड कमांडरों और विशेष उपलब्धियों के लिए सीआईएसएफ जवानों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।डीएवी इस्पात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल और चित्रकूट आदिवासी बालक छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का संचार किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दल्ली राजहरा के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय पर्वों के सफल संचालन के लिए डीएवी विद्यालय की शिक्षिका वर्षा नशीने और विद्याभूषण गिरी को भी मुख्य अतिथि ने मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। दोनों ने अपने प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। समारोह में मुख्य महाप्रबंधक जयप्रकाश, महाप्रबंधक विपिन कुमार, अरुण कुमार, एस. बास्के सहित खदान समूह के अधिकारी-कर्मचारी, महिला समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगर के नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रबंधक शैलेष पटनायक, शैक शिरीन, तन्मयी, आनंद बोरकर, राजेश कुमार पांडेय, श्रम कल्याण अधिकारी रतीश मिश्रा, संतराम साहू, एम.डी. चंद्राकर, घनश्याम पारकर, हरक साहू, बिरसो दुग्गा सहित मानव संसाधन विभाग के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।मानव संसाधन विभाग ने हाल ही में गैर-कार्यपालक कर्मचारियों का रिडेजिग्नेशन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। साथ ही 1 मई 2026 को आईओसी राजहरा में पहली बार बड़े स्तर पर श्रम दिवस मनाकर संविदा श्रमिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।Spread the lovePost navigationऔद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के दमन और जल-जंगल-जमीन की लूट के खिलाफ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का रावण भाठा, जामुल में जोरदार प्रदर्शन । . “राष्ट्र निर्माण के युगपुरुष अटलजी को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया”।