दल्ली राजहरा सोमवार 17 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि 16 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडल द्वारा अटल परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू एवं मुस्ताक अहमद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे। उन्होंने राजनीति को सिद्धांत, सुशासन और राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया। उनकी ओजस्वी वाणी, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। वे सत्ता के लिए नहीं, राष्ट्र के लिए राजनीति करने वाले नेता थे।वक्ताओं ने अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तक उनके ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को नई मजबूती और सामरिक शक्ति प्रदान की। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कार्यक्रम में अटल जी की कालजयी कविता की पंक्तियां भी गूंजीं: “हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा। काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं।” और उनकी प्रसिद्ध रचना “मृत्यु अटल है” को याद करते हुए कहा गया कि शरीर नश्वर है, लेकिन विचार अमर रहते हैं।कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन और काव्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। “अटल जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव हमारे बीच जीवित रहेगी।”Spread the lovePost navigationआईओसी राजहरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि आर.बी. गहरवार ने किया ध्वजारोहण । मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरा देश, बालोद में बीएमएस का एकदिवसीय धरना ।