दल्ली राजहरा शुक्रवार 28 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर महिला मोर्चा में हर्ष और उत्साह का माहौल है। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रूप कुमारी चौधरी पहली बार कल छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे कल दोपहर 2:00 बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।रायपुर एयरपोर्ट पर महिला मोर्चा द्वारा उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें ससम्मान भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ लाया जाएगा। श्रीमती नायक ने बताया कि विगत दिनों नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में उन्होंने रूप कुमारी चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट कर पूरे प्रदेश की ओर से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की थीं। भव्य स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की बहनें पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में, बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत के लिए तैयार हैं। सभी बहनें हर्षोल्लास के साथ अपनी लाडली राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी के आगमन का इंतजार कर रही हैं। इस गौरवशाली पल का साक्षी बनने के लिए प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और समस्त मंडल अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं से रायपुर पहुंचने का आग्रह किया गया है।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में रक्षाबंधन की धूम: नोक-झोंक के बीच दिखा अटूट प्रेम, बहनों ने की जीवन भर रक्षा की कामना । लौह अयस्क खान समूह के नव नियुक्त मुख्य महाप्रबंधक श्री आनंद कुमार सिंह का छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ ने किया भव्य स्वागत ।