दल्ली राजहरा सोमवार 31 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 डौंडी विकासखंड के वनांचल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिखली में पढ़ने वाली 5 बालिकाओं का चयन 26 वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता दुर्ग संभाग, दुर्ग में दिनांक 31.08.2026 से 03.09.2026 तक आयोजित होगी। रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव व कोच चंद्रशेखर पवार ने बताया कि 5 बालिकाओं का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। ये सभी बालिकाएं दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। ये सभी बालिकाएं अपने प्रशिक्षक चंद्रशेखर पवार से लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इन बालिकाओं का हुआ चयनचयनित बालिकाएं रत्ना, पलक, साधना, भावना और दिव्या हैं।बधाईयों का लगा तांताराज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बालोद प्रमोद दुबे, डीएसओ सपन जेना, बीएसओ डौण्डी जे.एस. ठाकुर, प्राचार्य चिखली विनीता सैनी, सरपंच चिखली रम्हऊ राम, रामाधार साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के साथ सभी शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।Spread the lovePost navigationटी. ज्योति (पार्षद ) के द्वारा छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की । बालोद पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ खोला मोर्चा : “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर डराने वालों की दी जानकारी।