दल्ली राजहरा गुरुवार 03 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा सहित अंचल में आज 02 सितंबर बुधवार को हलषष्ठी, हरछठ,कमरछठ का पर्व सनातनी महिलाओं ने अपनी संतान की दीर्घायु के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने भाद्रपद मास,कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि को हलषष्ठी मैय्या व्रत का उपवास रखकर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश सहित भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता हलधर बलराम बलभद्र की पूजा अर्चना कर अपनी संतान की दीर्घायु की कामना की।इसी क्रम में जैन मंदिर वार्ड क्र.22 स्थित बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप स्ट्रीट नं.10, दल्लीराजहरा में श्रद्धालु महिलाओं ने हलषष्ठी मैय्या बलराम/बलभद्र जी की जयंती पर सगरी में जल भरकर भगवान शिव, पार्वती व गणेश की वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना,आरती कर हलषष्ठी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें ममता शर्मा,राधा मिश्रा, ममता मानकर, वीणा निषाद, पूर्णिमा राठौर,लता कुलदीप,प्रियंका नायक, डॉ.आकांक्षा राठौर, प्रियंका गुप्ता, प्रभादेवी राठौर,शांति साहू, निर्मला निषाद,उमा ढोले,तरुण साहू शामिल है।Spread the lovePost navigationरेंघई के माताओं ने हलषष्टी व्रत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया । दल्ली राजहरा में संतान की सलामती के लिए माताओं ने रखा कमरछठ का निर्जला व्रत : सगरी, महादेव और बलराम की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि ।