दल्ली राजहरा शुक्रवार 04 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 शिक्षा नगरी दुर्ग-भिलाई में आयोजित 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (जुडो) में लौह नगरी दल्ली-राजहरा के होनहारों ने अपना दमखम दिखाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दिनांक 31.08.2026 से 03.09.2026 तक भिलाई के नायर समाज इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8 में आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन आयुक्त दुर्ग संभाग एवं शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा किया गया था। इसमें प्रदेश भर के 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नया बाजार राजहरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सितारे – अनुज कुमार (कक्षा 9) – प्रथम स्थान– कु. के. धनलक्ष्मी (कक्षा 9) – प्रथम स्थानदोनों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इसके अलावा कु. अंजलि (कक्षा 11) – द्वितीय स्थान– कु. गामिनी (कक्षा 9) – द्वितीय स्थान– दिशांत कुमार (कक्षा 9) – तृतीय स्थानपर रहकर शानदार प्रदर्शन किया। संस्था की व्यायाम शिक्षिका श्रीमती मंजुला यदु ने बताया कि चयनित प्रतिभागी आगामी शालेय राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता में दिल्ली एवं बीकानेर में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।छात्रों के इस गौरवपूर्ण चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री दुबे, जिला खेल अधिकारी श्री सपन जेना, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री पी. चतुर्वेदी, संस्था प्राचार्य श्री एम. के. गोरे, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती शमीम बानो, डॉ. के. सी. पाण्डेय एवं समस्त शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।Spread the lovePost navigationकुसुम कसा में विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प संत शिरोमणि माँ कर्मा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्तिमय हुआ माहौल।