दल्ली राजहरा रविवार 06 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
ढाई साल में 525 विद्यार्थियों को दिलाई सफलता, पूरे प्रदेश में बना रहा है नाम

 

 शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित निखार कोचिंग सेंटर, GOVT EXAM में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कोचिंग परिसर में उत्साह, उमंग और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संगम देखने को मिला। छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं।

सरकारी नौकरी के लिए सटीक मार्गदर्शन का केंद्र बना निखार

 

उल्लेखनीय है कि निखार कोचिंग संस्थान में राज्य प्रशासनिक सेवा CGPSC सहित छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न सरकारी नौकरियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CGSSB, SSC, RAILWAY, BANK की तैयारी कराई जाती है। संस्थान के अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को नियमित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सही रणनीति के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यार्थियों की सफलता ही सबसे बड़ा सम्मान – भूपेश देवांगन

 

इस अवसर पर निखार कोचिंग के संचालक भूपेश देवांगन ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच के आत्मीय संबंध को मजबूत करने का अवसर भी है। विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है। उन्होंने सभी छात्रों से आह्वान किया कि वे मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें तथा अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें।

 

गुरु जीवन के सच्चे मार्गदर्शक – टी. ज्योति

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद टी. ज्योति ने कहा कि गुरु हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा भी देते हैं।

उन्होंने निखार कोचिंग के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर मिसाल है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और सेवा भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
गीत-संगीत और नृत्य से सजा मंच

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। छात्रों ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाने और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरा माहौल उत्साहपूर्ण एवं भावनात्मक रहा।

 

प्रदेश भर के विद्यार्थियों का भरोसा

 

आपको बता दें कि निखार कोचिंग सेंटर को स्थापित हुए ढाई साल पूरे हो गए हैं और इस छोटी सी अवधि में ही ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से लगभग 525 विद्यार्थी अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अपना भविष्य बना चुके हैं। आज पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग जिलों से विद्यार्थी इस संस्थान से जुड़े हुए हैं और लगातार सटीक मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

संचालक – भूपेश देवांगन
स्थान – केरला समाज, बंगाली क्लब के पास, दल्ली-राजहरा, जिला – बालोद
संपर्क – 8827620400
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!