दल्ली राजहरा बुधवार 9 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जलाराम मंदिर में जुटे भाजपा के दिग्गज, बोले – सेवा, संगठन और समर्पण ही कार्यकर्ता की पहचान केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर दल्लीराजहरा मंडल की विस्तृत कार्यशाला का आयोजन सोमवार को जलाराम बापा मंदिर परिसर में उत्साह और संगठनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में सेवा को भाजपा के संस्कार के रूप में परिभाषित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा शीतल नायक, निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख वक्ता पवन साहू, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझारे, मंडल प्रभारी मनीष झा, नगर पालिका अध्यक्ष तोरन लाल साहू, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा डॉ. देवेंद्र महाला सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत । कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा का वातावरण बन गया।स्वागत उद्बोधन में मंडल को सक्रिय करने का आह्वान कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को मंडल स्तर पर प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यह अभियान सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज से सीधा जुड़ने का माध्यम है।सेवा कार्यकर्ता के जीवन का संस्कार है – पवन साहू सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख वक्ता पवन साहू ने अभियान के उद्देश्य, स्वरूप एवं आगामी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता के जीवन का संस्कार है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना, उसकी आवश्यकता के समय उसके साथ खड़ा होना ही इस अभियान की मूल भावना है। कार्यकर्ता को अपने बूथ क्षेत्र के हर परिवार से आत्मीय संबंध बनाना होगा।बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा – चंदूलाल साहू कार्यशाला में पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चंदूलाल साहू ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पण ही भाजपा कार्यकर्ता की असली पहचान है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ता की सक्रियता ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं, आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संपर्क बनाए रखें। जब कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करता है, तब समाज का विश्वास और आशीर्वाद स्वतः ही भाजपा के साथ जुड़ जाता है।वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर जोर दिया।उत्साह और अनुशासन दिखा कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मंडल महामंत्री रमेश गुजर ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेहेरा ने किया। पूरी कार्यशाला के दौरान शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में उत्साह, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।“सेवा से समाज, संगठन से शक्ति और समर्पित कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण — यही सेवा संकल्प अभियान का मूल संदेश है।” Spread the lovePost navigationयूसीसी को लेकर छत्तीसगढ़ में घमासान: सामाजिक संगठनों सहित छ मु मो ने किया कड़ा विरोध । “दल्ली राजहरा” में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन — ग्रामीण और अर्ध-शहरी विकास की दिशा में एक सशक्त पहल।