दल्ली राजहरा

सोमवार 6 जनवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (सीटू) का सातवां राज्य सम्मेलन 4 व 5 जनवरी 2025 को दल्ली राजहरा मे संपन्न हुआ। सम्मेलन स्थल का नाम कामरेड सीताराम येचुरी के नाम एवं मंच का नाम कामरेड रूति शालिनी के नाम रखा गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता कामरेड वीना गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (आईफा) एवं विशेष वक्ता कामरेड कैलाश रोहित  (राज्य महासचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (सीटू) गुजरात)। सम्मेलन मे विशेष अतिथि एम के नंदी (महासचिव सीटू छत्तीसगढ़ राज्य समिति ) भी उपस्थित रहे । सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड समीर कुरैशी, कामरेड गजेन्द्र झा , कामरेड अरूणा वैष्णव ने किया।

सम्मेलन मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। सम्मेलन में भविष्य की कार्य योजना का लक्ष्य रखा गया ,जिसमें संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया। 25 अप्रैल 2022 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को ग्रेच्युटी के दायरे में लिया जाने का निर्णय दिया गया है,इस पर आंदोलन कर लागू करवाने का निर्णय लिया गया ।

हाल ही में गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा यह फैसला दिया गया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को नियमित किया जाए एवं तीसरा और चौथा श्रेणी में रखा जाए । इसके लिए नीति बनाना चाहिए, सरकार को तब तक न्यूनतम वेतन 26000 रूपये देना चाहिए ।इसके लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया जाएगा। आंगनबाड़ी मे सहायिका एवं कार्यकर्ता पिछले कई वर्षो से छोटे बच्चों के पोषण करती आ रही है और विभिन्न प्रकार के सरकारी कार्य भी करते है, परन्तु आज भी इन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नही दिया गया है। वेतन के नाम पर मात्र मानदेय दिया जाता है और रिटायर होने पर न ही ग्रेच्युटी और न ही पेंशन मिलता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की मांग है कि उन्हें भी सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त हो और न्यूनतम वेतन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाये। सम्मेलन मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (सीटू) छत्तीसगढ़ राज्य की 23 सदस्यीय समिति का चयन किया गया ,जिसमें अध्यक्ष कामरेड ईश्वरी साहू एवं महासचिव कामरेड संगीता महंत को चुना गया।

सम्मेलन के सफलतम आयोजन मे कामरेड पुरुषोत्तम सिमैया अध्यक्ष हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू राजहरा एवं उपाध्यक्ष कामरेड विनोद मिश्रा, कोषाध्यक्ष कामरेड जे गुरूवुलु एवं इंद्रदमन सिंह ठाकुर, शशिकांत, विकास देवांगन एवं अन्य साथियों ने विशेष योगदान दिया। यह सूचना – संगीता महंत महासचिव (छत्तीसगढ़) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (सीटू ) ने दिया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!